ऑर्डर WhatsApp
पर आते हैं।
हिसाब भी वहीं
रहेगा।
DM हो या WhatsApp चैट — customer का मैसेज बस forward कर दो। orderdesk को पता रहेगा किसका पैसा आया, किसका अटका, क्या भेजना बाकी। और रात 9:30 बजे पूरे दिन का हिसाब खुद तुम्हारे WhatsApp पर आ जाएगा, बिना माँगे।
पहले 500 sellers के लिए ₹499 हमेशा के लिए · कभी भी छोड़ो · सेटअप में 5 मिनट
धंधा चल रहा है।
पर हिसाब बिखरा पड़ा है।
“दीदी paid कर दिया” — पर कौन सी दीदी? ₹1,200 वाला order या ₹1,850 वाला? अब आधी रात को 400 message scroll करो; तीन अलग chat में वही screenshot ढूंढो जो UPI पर “₹...” दिखाए,
और कल रात फिर वही होगा।
पिछले हफ़्ते का saree वाला order याद है? Customer ने बोला था “कल करती हूँ”, अब नाम भी आधा याद , रजिस्टर में लिखा है “Su... 54?” और आखिरी दो digit धुंधले हैं।
अब या तो अजीब सा reminder भेजो, या ₹2,400 भूल जाओ।
“Sales list भेज दो।” रजिस्टर कुछ कहता है, Notes app कुछ और, WhatsApp search तीसरी कहानी, तो बोल देते हो “अगले हफ्ते भेजती हूँ” , जबकि अगला हफ्ता भी वैसा ही निकलेगा,
वो weekend तो गया।
तीन चीज़ें.
बस.
नया app सीखना नहीं पड़ेगा, न कोई sheet बनानी। WhatsApp पर forward करना आता है तो orderdesk चलाना आता है; बाकी वो खुद कर लेगा, भले तुम सो रहे हो।
पायलट में आ जाओ1 · बस forward कर दो
Customer ने Instagram या WhatsApp पर order भेजा , वही message अपने orderdesk number पर forward, नाम, number, रकम अपने-आप note; 10 second में confirmation वापस।
2 · एक शब्द में update
भुगतान <order#> या PAID <order#> , दोनों चलेगा। भेज दिया <order#> से shipped। और LIST लिखो तो आज का पूरा हिसाब आ जाएगा,
3 · पैसा खुद चल के आएगा
याद 104 लिखो तो customer को तुम्हारी UPI ID के साथ polite reminder चला जाएगा; 24 घंटे से pending है तो orderdesk खुद भेज देगा ताकि तुम्हें awkward message न करना पड़े।
दिखने में छोटा.
काम पूरे office का.
खुद याद दिलाए
रोज़ पुराने pending orders का हिसाब लेकर customer को WhatsApp पर reminder, तुम्हारी shop के नाम और UPI से, 7 भाषाओं में जिस भाषा में तुम चाहो (हिंदी, Bengali, Telugu, Marathi, Tamil, Gujarati, English)।
याद 104 · या खुद-ब-खुदरात को हिसाब
9:30 बजे एक message: आज कितने order, कितना पैसा आया, कितने अभी भी pending , सबसे पुराना कितने घंटे से। कल सुबह अंदाज़ा नहीं, clarity से शुरू।
📋 आज का हिसाब…CA को देने लायक
एक click में साफ CSV , तारीख, रकम, status सब। Sheets में खुले या सीधा CA को forward; दोबारा typing का कोई scene नहीं।
dashboard पर एक clickएक भूले हुए
ऑर्डर से सस्ता।
पायलट
- जितने चाहो order और reminder
- रोज़ रात WhatsApp पर हिसाब
- web dashboard + CSV export
- 7 भाषाओं में template
- सीधा WhatsApp पर मदद , मैं खुद
कभी भी छोड़ सकते हो · invite के लिए card नहीं चाहिए
स्टैंडर्ड
- पायलट वाला सब कुछ
- और भाषाओं में reminder
- priority support
सीधा जवाब।
क्या मेरे customer को कुछ install करना पड़ेगा?
बिलकुल नहीं। reminder normal WhatsApp message की तरह आता है, तुम्हारी दुकान के नाम और UPI ID के साथ। Customer बस tap करके pay कर देगा; उसे पता भी नहीं चलेगा पीछे bot था।
Customer का data safe है?
सिर्फ़ वही जो हिसाब के लिए चाहिए , नाम, number, क्या लिया, कितने का। सब तुम्हारे अलग database में। कभी बिकेगा नहीं, कभी ads में use नहीं होगा। एक message में सब delete भी हो सकता है।
Bot गलत समझ ले तो?
हर forward के बाद तुरंत confirmation आता है — नाम, रकम, नंबर दिख जाता है। गलती हो तो CANCEL <order#> या SET <order#> 98765 43210, या वही order दोबारा forward कर दो।
अलग app क्यों नहीं बनाया?
क्योंकि तुम दिन के 6 घंटे पहले से WhatsApp पर हो। नया app मतलब नया login, नई जगह जहाँ भूल जाओगे। orderdesk वहीं काम करता है जहाँ order पहले से आते हैं।
अब हिसाब
दिमाग में मत रखो।
हर batch में 500 slots। number छोड़ो, slot खुले तो सीधा WhatsApp करेंगे।
ना spam, ना नया app · कभी भी निकलो · सिर्फ़ orderdesk से एक message आएगा